बिल्सी : आर्य समाजी महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाएं 

बदायूँ/बिल्सी: नगर के कछला रोड स्थित रोड आर्य समाज मंदिर पर आज रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजित किया गया। आर्य जगत के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने यहां यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने संगठन शक्ति का महत्व समझाते हुए कहा कि आर्य समाज संसार की वह सर्वश्रेष्ठ संस्था है जिसका उद्देश्य सब मनुष्यों की सामाजिक शारीरिक व आत्मिक उन्नति करना है। आर्य समाज कुरीतियों का कुप्रथाओं का खंडन करता है और समाज को एकता व प्रेम के सूत्र में जोड़ता है इसलिए आर्य समाज के सभी लोगों को अपने भेदभाव वैमनस्य भुला कर एक हो जाना चाहिए और मिलकर महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाना चाहिए।  इस मौके पर महिपाल शास्त्री जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आर्य समाज ही समाज को सही दिशा देता है विज्ञान के साथ चलने वाला केवल आर्य समाज है। इस मौके पर अगरपाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, मुकुल मालपाणी, मनोज ओझा, मनोज तोमर, ठाकुर विशाल सिंह आदि मौजूद रहे। इधर तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य संस्कारशाला की शिक्षिका प्रज्ञा आर्य ने यहां यज्ञ कराया। ईशू आर्य, ईशा, मोना ने वेद पाठ किया। सत्यम आर्य ने सत्यार्थ प्रकाश का वाचन किया। प्रज्ञा आर्य ने कहा कि आर्य समाज के सौजन्य से ग्राम गुधनी में लगभग 50 परिवारों में दैनिक यज्ञ हो रहा है। यह पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आर्य समाज गुधनी निरंतर ग्राम के बालक बालिकाओं को संस्कारित कर रहा है और सब मनुष्यों की सामाजिक शारीरिक उन्नति के लिए प्रयत्नशील है। इस मौके पर साहब सिंह, भीकम सिंह, रामेश्वर दयाल, सुखवीर सिंह, छोटे सिंह, जोगेंद्र पाल सिंह, मनोज श्रीवास्तव, बद्री प्रसाद, कृष्णपाल, सूरजवती, मिथिलेश, प्र्रश्रय आर्य आदि मौजूद रहे।
नईम अब्बासी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *