54 लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन किया

बदायूँ/उत्तर प्रदेश
बदायूँ : प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना की विभिन्न परियोजनाओं जैसे निजी भूमि पर तालाब निर्माण, बायोफलाक तालाब निर्माण, मोटर साईकिल विद आइस बाक्स, साइकिल विद आईस बाक्स आदि में प्राप्त आवेदनों में से पात्र 54 लाभार्थियों के चयन का अनुमोदन किया।

जिसकी कुल परियोजना लागत रू 81.40 लाख है, जिसके माध्यम से लाभार्थियों को रू 40.55 लाख का अनुदान दिया जा सकेगा। साथ ही वर्ष 2020-21 तथा 2021-22 में प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत चयनित लाभार्थियों के दिये गये अनुदान पर हुए व्यय का अनुमोदन किया।

चीफ रिपोर्टर मुकेश मिश्रा