बदायूँ: चार दिवसीय डा. उर्मिलेश स्मृति उत्सव का रंगारंग आगाज/प्रतिभाओं के लिए यह उत्सव एक उच्चकोटि का मंचःवीएल वर्मा/उत्सव का हर पल अविस्मरणीय और एतिहासिकःअशोक भारतीय/प्रतिभाएं और उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियां सम्मानित/गंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए भाजपा ने डीएम-एसएसपी को किया सम्मानित
बदायूं। डा.उर्मिलेश जनचेतना समिति की ओर से 15वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को चार दिवसीय डा. उर्मिलेश स्मृति उत्सव 2020 का रंगारंग आगाज हो गया। पहले दिन स्कूलों-कालेजों के बाल कलाकारों व अन्य कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके सभी का मन मोह लिया। उद्घाटन सत्र में जिले की प्रतिभाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अनेक विभूतियों को गौरवमय ढंग से सम्मानित किया गया। इधर, उद्घाटन भाषण में दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा ने कहा कि यह उत्सव जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक उच्चकोटि का मंच है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि उत्सव का हर पल अविस्मरणीय और एतिहासिक है। डीएम-एसएसपी ने भी उत्सव की मुक्तकंठ से सराहना की। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने पार्टी की ओर से गंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए डीएम-एसएसपी को सम्मानित किया।
बदायूं क्लब परिसर में चार दिवसीय डा. उर्मिलेश स्मृति उत्सव 2020 एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित चार दिवसीय संभागीय नाटय समारोह के पहले दिन मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष वीएल वर्मा, उत्सव की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष हरीश शाक्य,डीएम कुमार प्रशांत,एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने राष्ट्रीय गीतकार डा. उर्मिलेश की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं बदायूं क्लब की पुस्तकालय का फीता काट कर भव्य उद्घाटन किया। अतिथियों ने मां सरस्वती एवं डा. उर्मिलेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। वैष्णवी गुप्ता ने सरस्वती वंदना पेश की। उद्घाटन सत्र में ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नमो नमो शंकरा, नमामि गंगे कार्यक्रम, टिथोनस इंटेरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत पर नृत्य पेश करके समां बांध दिया।
उत्सव में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय एंव दर्जा राज्यमंत्री वीएल वर्मा ने बूुधवार को जनपद में पहुंची गंगा यात्रा के सफल आयोजन के लिए पार्टी की ओर से डीएम कुमार प्रशांत एवं एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए दोनों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह की श्रंखला में समिति की ओर से दर्जा राज्यमंत्री,भाजपा जिला अध्यक्ष, डीएम,एसएसपी ने हरसहायमल श्यामलाल सर्राफ फर्म के निदेशक एवं मुख्य समाजसेवी सचित प्रकाश वैश्य को बदायूं रत्न सम्मान, ब्लूमिंगडेल स्कूल के एमडी ज्योति मंेहदीरत्ता को बदायूं गौरव सम्मान से नवाजा। मशहूर कब्बाल तालिब हुसैन को मरणोपरांत संगीत रत्न सम्मान, तबला वादक मदनमोहन लाल को संगीत रत्न सम्मान, फिल्म निर्देशक सौरभ त्यागी को कला रत्न सम्मान( गैरमौजूदगी में पिता भाजपा जिला अध्यक्ष ने लिया पुरस्कार), युवा समाजसेवी देवेंद्र मिनोचा को युवा सामाजिक सेवा सम्मान, सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा को पर्यावरण मित्र पुरस्कार, शरीफ अहमद को सामाजिक सेवा सम्मान से नवाजा, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका सुधा सिंह को डा. उर्मिलेश स्मृति युवा प्रतिभा पुरस्कार, अंर्राष्ट्रीय जनरल शोध पत्र प्रकाशित होने पर अनामिका मिश्र को डा.उर्मिलेश मेघा सम्मान, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में युवा शताब्दी सम्मान की उपलब्धि पर डा. दीप्ति जोशी गुप्ता, जवाहरकला केंद्र जयपुर में कला प्रदर्शनी लगाने वाली प्रशांशी बुलबुल, सौंदर्य कला के व्यवसाय में उत्कृष्ट सेवा देने वाले मीनू शर्मा, लंदन के आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाली ईशा गोयल, सीए फाइनल परीक्षा में 33 वीं रैक लाने वाले वेदांत वैश्य, डब्लूडब्लूएफ इंडिया तथा सेंटर ऑफ एनवायरमेंट एजुकेशल नार्थ इंडिया में प्लाटिक के दुष्प्रभाव से अवगत कराने वाले मनोज वार्ष्णेय, कहानी विद्या में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले मयंक गुप्ता को डा. उर्मिलेश मेघा सम्मान दिया गया।
डा. उर्मिलेश जन चेतना समिति के सचिव डा. अक्षत अशेष ने उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी का आभार व्यक्त किया। रवींद्र मोहन सक्सेना ने संचालन किया।
आज बदायूं क्लब में प्रारम्भ हुए 4 दिवसीय डॉ. उर्मिलेश स्मृति उत्सव के प्रथम दिन सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसमें जूनियर वर्ग में डीडी डांस ग्रुप प्रथम। वही केंद्रीय विद्यालय ग्रुप द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग में अनामिका एन्ड पार्टी प्रथम वही स्टार शाइन ग्रुप द्वितीय रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। दातागंज विधायक ने डॉ उर्मिलेश जन चेतना समिति द्वारा गत 15 वर्षों से जनपद बदायूं की प्रतिभाओं को निखारने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस मौके पर भाजपा के सुधीर श्रीवास्तव, राजेश्वर सिंह पटेल, मंजल शंखधार, रिचा अशेष, सोनरूपा विशाल, अवधेश पाठक, डा. सुनील मिश्रा, सतीश चंद्र मिश्रा, डा. रामबहादुर व्यथित, दीपक सक्सेना, रजनीश गुप्ता, परवींद्र सिंह दुआ, प्रदीप शर्मा, वीरेंद्र धींगड़ा, अमित वार्ष्णेय, सुमित मिश्रा, नितिन गुप्ता, नरेश चंद्र शंखधार, इजहार अहमद, अशोक सक्सेना, नवीन सक्सेना, आयुष भारद्वाज, विशाल रस्तोगी, इकबाल असलम, प्रवीन सक्सेना, अक्षत रस्तोगी, कमलेश ज्ञानी, शोहराब ककरालवी, शराफत शम्मी, विजय, डा. रवि भूषण पाठक, अनिल द्विवेदी, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद थे।
इंसेट—
आज बात का बंतगड़ नाटक व विक्की सुनेजा एंड ग्रुप की प्रस्तुति
बदायूं। 31 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से सुगम संगीत,हेल्थी बेबी, शिशुवेश, रंगोली, मेंहदी, पोस्टर प्रतियोगिता होगी। इसके मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन उमेश राठौर होंगे और अध्यक्षता दातागंज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजीव गुप्ता करेंगे। शाम पांच बजे से साढ़े सात बजे तक संभागीय नाट्य समारोह में थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन लखनऊ की ओर से बात का बंतगड़ नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि दातागंज के भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह होंगे। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक अध्यक्षता करेंगे और दातागंज नगर पालिका के चेयरमैन आकाश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रात आठ बजे से उत्तर प्रदेश क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज की ओर से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में विक्की सुनेजा एंड ग्रुप की प्रस्तुति रहेगी। इसके मुख्य अतिथि शेखूपुर विधायक धर्मेद्र शाक्य होंगे। बिल्सी के बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा अध्यक्षता करेंगे। बिल्सी नगर पालिका के चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।