आकर्षण का केंद्र रहा काली अखाडा/शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
बदायूं: कस्बे में नवरात्र और दशहरा पर्व भव्य आयोजनों का गवाह रहा है। यहां मां दुर्गा की पूजा की परंपरा आजादी के पहले से है। यहां मां की आराधना का सिलसिला अनवरत जारी है। कस्बे में शुक्रवार को बाहर के कलाकारों द्वारा भव्य काली अखाडा का आयोजन किया गया| जिसको लेकर कस्बाइयों में काफी उत्साह नजर आ रहा था| मनमोहक झांकियां :व काली अखाडा आकर्षण का केंद्र रहा| काली अखाडा देवी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए पूरे कस्बे में बड़े ही उत्साह के साथ आकर्षण का केंद्र रहा| पुरषों के साथ साथ महिलाओं ने भी जमकर लुत्फ़ लिया| वहीँ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया| वहीँ काली अखाडा ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए सभी का मनमोह लिया| वहीँ सुरक्षा की द्रष्टि से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा| इस मौके पर महेश गुप्ता विपिन गुप्ता लालाराम गुप्ता राजपाल गुप्ता अशोक गुप्ता धनीराम गुप्ता भरत गुप्ता विकास गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा|