कोरिया: जिला स्तरीय बाल विज्ञान काग्रेंस का आयोजन 2 नवम्बर को एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में किया जाएगा। (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)

कोरिया:-चिरमिरी। छग विज्ञान प्रौद्यिगिकी परिषद रायपुर के तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पाण्डेय के निर्देशन में जिला स्तरीय बाल विज्ञान काग्रेंस का आयोजन 2 नवम्बर को एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन दिन में 10 बजे से होगा। बाल विज्ञान काग्रेंस के इस आयोजन में 10 से 17 वर्ष आयु समूह के बाल वैज्ञानिक ‘‘ एक स्वच्छ हरे और स्वस्थ्य राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार ’’ मुख्य कथानक पर अपनी परियोजना का 8 मिनट निर्धारित समय में प्रस्तुतीकरण करेंगे।
इस आयोजन के द्वारा राज्य स्तर हेतु 5 सर्वश्रेष्ठ परियोजना का निर्णायक मण्डल के द्वारा चयन किया जायेगा। डाॅ डीके उपाध्याय जिला समन्वयक बाल विज्ञान काग्रेंस कोरिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिन संस्थाओं ने पंजीयन इस आयोजन हेतु करा लिये है वे अपने प्रतियोगियों को निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर अनिवार्य रूप से सम्मलित कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.