जरीफनगर: पत्नी के बाद पति भी फांसी के फंदे पर झूला, एक ही घर में दो मौतों के बाद मचा कोहराम
बदायूँ: जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गाँव में पति पत्नी के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है, वहीँ परिजनों ने बिना किसी पुलिस सूचना के ही दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया|
थाना क्षेत्र के गाँव भोजीपुरा पावई निवासी राममूर्ति की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है| घर में वह अपने बेटे व पुत्रवधू के साथ आराम की जिन्दगी जी रहा था लेकिन गुरूवार की रात एक ऐसी मनहूस घड़ी आई जाये जिसने राममूर्ति के घर को सूनसान कर दिया और घर में एक नन्ही परी भी बेसहारा हो गयी| राममूर्ति के पुत्र सतीश की अपनी पत्नी :दानवती से किसी बात को कहासुनी हो गयी उसके बाद गुरूवार रात दानवती ने बंद कमरे में रस्सी बांधकर फांसी के फंदे पर झूल आत्महत्या कर ली| जिसकी जानकारी परिवार को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया| दानवती की मौत की सूचना जैसे ही उसके पति सतीश को मिली तो वह भी जंगल में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया| एक ही घर में दो मौतों से चीखपुकार मच गयी और हर कोई इतनी बड़ी घटना से स्तब्ध है| म्रतक दंपति के एक एक वर्षीय मासूम बच्ची भी है जो अब बेसहारा ही है, जिसके पालन पोषण का भार अव बुजुर्ग राममूर्ति के कन्धों पर है| वहीँ परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को न देते हुए दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया| वहीँ एक ही दिन में पति पत्नी द्वारा आत्महत्या करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है|