कादरचौक: बोंदरी में वेदमंत्रोच्चारण करते गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा, आरती करतीं मातृशक्तियां और देवकन्याएं।
बदायूँ/कादरचौक: अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में कादरचैक क्षेत्र के गांव बोंदरी में गायत्री महायज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने वर्तमान समस्याओं के निराकरण, सूक्ष्म जग़त के परिशोधन और विश्व शांति की कामना से गायत्री महामंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज कराया गया।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण्र कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ से सभ्य, संस्कृति और संस्कारों को पोषण मिलता है। भावनाऐं पवित्र होती हैं। यज्ञीय ऊर्जा से जीवाणुओं, विषाणुओं का शमन और जीवनी शक्ति संवर्धन होता है। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर यज्ञ भगवान की भव्य आरती की। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज कराया गया। संत गोपाल ने 28 से 31 अक्टूबर तक आवास विकास स्थित एलआईसी आॅफिस प्रांगण में होने जा रहे 108 कंुडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का भावभरा आमंत्रण दिया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण के लिए गायत्री मंत्र का जप, तप, साधना, स्वाध्याय, संयम, सेवा के अलावा समयदान और अंशदान का संकल्प लिया।
इस मौके पर विमला, राधेश्याम, रामसरन, धीरपाल, अशोक कुमार, सुखदेखी, शोभारानी, आनंद देवी, कांतादेवी, डालकुमारी, शिवांगी, कृष्णा देवी, अंगूरा देवी, शुभी, पारूल, रूबी, क्रांति, अर्जुन, संतगोपाल, रत्ना, रिंकू, शिवानी, राधा आदि मौजूद रहीं।