कोरिया: चिरमिरी के छात्र-छात्राओं ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ में गुजराती समूह नृत्य में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करते हुए चिरमिरी क्षेत्र का नाम नई दिल्ली में रौशन किया है। (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)

कोरिया/चिरमिरी। केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी के छात्र-छात्राओं ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ में गुजराती समूह नृत्य में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करते हुए चिरमिरी क्षेत्र का नाम नई दिल्ली में रौशन किया है।
ज्ञात हो कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गत माह संभाग स्तर पर रायपुर में होने वाली संभागीय स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन हेतू अपना स्थान पक्का किया था। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र-मुस्कान ओझा, संजना साव, खुशबु, महिमा, सुनयना, कूजूर, स्मृति नाहक, अपर्णा बीनकर, श्रुति राय, अनिषा देव, शायान्तन चटर्जी, सुभम मंडल, क्षितिज सिंह खैरवार के अभिभावकों ने अत्यंत खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि केंद्रीय विद्यालय चिरमिरी से इतनी संख्या में राष्ट्रीय स्तर पर चयन बहुत ही गौरव का विषय है। इस कार्यक्रम में छात्रों ने गुजरात राज्य कि संस्कृति, कला एवं परम्पराओं को समूह नृत्य तथा कला प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं विविधता को दर्शाया है। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठोर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपना आर्शीवाद प्रदान किया। निश्चित रुप से विद्यालय के छात्र, शिक्षक, संगीत शिक्षिका भुवनेश्वरी नागवंशी की मेहनत तथा प्राचार्य विनय कुमार त्रिपाठी का मागदर्शन विद्यालय की शान को राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने में कामयाब हो रहा है। इस कार्यक्रम का सफल सम्पादन सामाजिक विज्ञान शिक्षिका प्रसन्ना तिर्की, संतोष कुमार, डॉ विनीता पाण्डेय तथा अन्य शिक्षको का अप्रतिम योगदान रहा है। समस्त विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *