कोरिया: चिरमिरी। आजाद नगर गोदरीपारा में भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम, विशाल जनसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)

कोरिया/चिरमिरी। आजाद नगर गोदरीपारा में भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम, विशाल जनसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दूबे, झारखंड से आये मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चुनाव प्रभारी अनंत तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर नई शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बूथ जीता तो चुनाव जीता का नारा दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय, नगर निगम सभापति कीर्तिवासो, प्रेमकांत झा, पूर्व महापौर डमरू बेहरा ने भी जना सभा को संबोधित किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कार्यकर्ताआें ने माल्यार्पण कर दुपट्टा ओढ़ाकर किया।भाजपा उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल ने अपनी उपलब्धियों को बताते हुए, अगला मौका दिए जाने पर विधानसभा के लिए दूरगामी विकास प्लान को सबके समक्ष रखा। मंडल अध्यक्ष द्वारिका जायसवाल, मंडल महामंत्री राजेश सिंह, नरेंद्र साहू, धर्मेंद्र पटवा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, गोमती द्विवेदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.