:उघैती: स्कूल के बच्चों को यातायात के नियम थाना प्रभारी ललित भाटी ने समझाया

उघैती/बदायूं: उघैती थाना क्षेत्र गांव खितौरा में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जाकर समस्त स्टाफ के साथ स्कूल के बच्चों को ट्राफिक यातायात को लेकर समझाया जिसमें बच्चों को स्कूल के मैदान में ब्लॉक कर समस्त स्टाफ के साथ स्कूल स्टाफ के साथ ट्राफिक की जानकारी भी दी

स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों को यातायात नियम बताने के साथ ही इसका पालन करने को कहा गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित यातायात ट्राफिक के नियम को लेकर थाना प्रभारी ललित भाटी ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने में स्कूली बच्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि यातायात के लिए नियम बने हैं। इन नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ट्रिपल राइडिंग न करने, निर्धारित गति में वाहन चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को दुपहिया वाहन चलाने के लिए न दिए जाएं। स्कूली बच्चों को यातायात के प्रति अभिभावकों को भी जागरूक करने को कहा गया। कहा कि बच्चे घर में अभिभावकों को भी जानकारी दें। अगर कोई परिजन बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन लेकर निकलता है तो उसे नियम बताएं। हेलमेट को सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। और इसी के साथ लेकर क्षेत्र की बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया जिसमें संदेह व्यक्तियों को भी चेक किया गया और बैंक मैनेजर ओं से भी जानकारी ली गई
पुलिस स्टाफ लव गिरी एसआई अरविंद कुमार एसआई रिंकू कुमार कांस्टेबल विनोद कुमार कांस्टेबल समस्त स्टाफ मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published.