बदायूँ: बदायूँ क्लब में उल्लास के गर्व के साथ मनाया गया 73वां स्वतन्त्रता दिवस, वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान के साथ हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम, सैल्फी की मची होड़ ।
बदायूँ 15 अगस्त 2019। बदायूँ क्लब, बदायूँ द्वारा इस वर्ष 73वां स्वतन्त्रता दिवस का आयोजन बहुत हर्ष, उल्लास एवं एवं गर्व के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के 17 वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समवेत राष्ट्रगान उपरान्त आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वाधीनता दिवस विशेष सन्देश प्रतियोगिता, सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। रक्षाबंधन के पर्व के कारण बड़ी संख्या सदस्यों की बहिनें भी सम्मिलित रहीं सबने क्लब में लगे सैल्फी प्वांइट में सदस्यों ने उत्साह के साथ सैल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए दी। आगम अशेष ने कविता पाठ, पूनम गुप्ता ने उद्बोधन दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह ने सभी सदस्यों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि देश की उन्नति एवं विकास के लिए भावी पीढ़ी के उत्थान के लिए प्रत्येक व्यक्ति को देश हित में सम्मिलित प्रयास कर अपने अपने क्षेत्र में योगदान देना होगा एवं कर्तव्यों के पालन को सर्वापरि रखना होगा तभी हमारा देश पुनः विश्व गुरु की पहचान हासिल कर पायेगा। विशिष्ट अतिथि वरि. पुलिस अघीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वतन्त्रता बहुत अनमोल अनुभूति है प्रत्येक व्यक्ति को इसके महत्व को समझना होगा हम अन्य लोगों से तुलना ना कर स्वंय के कर्तव्यों को जान कर अपनी अपनी भूमिका को निभायें यहीं सही मायनों में देश भक्ति है। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने काव्यमय पंक्तियां पढ़ते हुये कहा, जिंदगी को आज कर्म का नया सितार दो, सुप्त स्वर को शौर्य स्वाभिमान की पुकार दो, भारतीयता का भाल झुक ना जाए इसलिए, देशप्रेम वाले गीत आज द्वार द्वार दो। इस अवसर पर क्लब के 17 वरिष्ठ सदस्य विजयपाल गुप्ता, रामप्रकाश आहूजा, विष्णु भगवान अग्रवाल, रमेश चन्द्र गुप्ता, डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, सतीश चन्द्र रस्तोगी, डी. एस. राठौर, अजयपाल गुप्ता, सुभाष चन्द्र दुआ, मुन्ने सिंह आंचल, जवाहर रस्तोगी, डॉ. त्रिलोचन सिंह, देवेन्द्र कुमार चढ्ढा, रविन्द्र कुमार सिंह, सन्तोष पाठक, नरेश चन्द्र शंखधार, अरविंद कुमार गुप्ता को उनके सराहनीय योगदान के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शॉल उड़ाकर एवं प्रमाण पत्र व मार्ल्यापण कर सम्मानित किया। पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता के बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया। आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह राठौड़, सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, डॉ. एस. के. गुप्ता, डॉ. रामबहादुर व्यथित, दीपक सक्सेना, अशोक खुराना, अनूप रस्तोगी, परविन्दर सिंह दुआ, सूर्यप्रकाश वैश्य, अजीत कुमार सिंह, डा चक्रेश जैन, आशीर्वाद वशिष्ठ, शरद रस्तोगी, भास्कर शर्मा, सचित वैश्य, शंखधार, सुमित मिश्रा, आदि का विशेष सहयोग रहा। संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया एवं आभार डॉ. अक्षत अशेष ने व्यक्त किया।