बदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी ने वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नव जीवन वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण किया।

बदायूँ: नगर पंचायत कछला,बदायूॅं में वैलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नव जीवन वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी,बदायूॅं द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संवासी वृद्ध जनों से उनका हाल-चाल पूँछा तो उनमें अपनत्व का भाव देखकर उनके चेहरे खिल उठे। आश्रम की व्यवस्थायें संतोषजनक पायी गयीं तथा निरीक्षण के समय वृद्वजनों को मीठा दलिया खिलाया जा रहा था। मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा भी वृद्धजनों को मिठायी खिलायी गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदया निर्देश दिये गये कि आश्रम में संवासी वृद्धजनों हेतु जो स्थान रिक्त हैं उनको तत्काल जरुरतमंद/निशक्त वृद्धजनों का प्रवेश दिलाकर भरा जाये। वृद्धजनों का निर्धारित समयानुसार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये तथा भोजन मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण दिया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *