बदायूँ: राजेश यादव पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा के आवास पर नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत।
बदायूं: सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार आगमन पर राजेश यादव पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा के आवास पर नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत। इसके अलावा बरखेड़ा, बिनावर, घटपुरी, चंदन नगर खरैर, चौपाल सागर, खेड़ा नवादा पर जोरदा स्वागत किया गया। इसके बाद शहर में रोड शो किया जाएगा, जो खेड़ा नवादा से चलकर बिरूआबाड़ी मंदिर, पथिक चौक, टिकटगंज चौराहा, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, खैराती चौक, गोपी चौक, साहू धर्मशाला लालपुर से होते यादव के आवास से हुए निकले। इस काफिले पर लोग पुष्प वर्षा कर एवं पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।