कोरिया: स्कूली छात्र छात्राओं व आंगनबाड़ी के बच्चों को शिक्षा सामग्री के साथ-साथ दैनिक उपयोग मे आने वाली सामग्री प्रदान किया गया। (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)
कोरिया चिरिमिरी में संपदा महिला मंडल जन कल्याणकारी सामाजिक दायित्व के तहत सोना सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के द्वारा स्कूल व आंगनबाड़ी के 60 छात्र छात्राओं को शिक्षा सामग्री वितरण किया गया। संपदा महिला मंडल अपने सामाजिक कर्तव्यों के तहत अपनी सार्थक भूमिका समय-समय पर निभाती रही है इसी क्रम में ग्राम अड्सरा के स्कूली छात्र छात्राओं व आंगनबाड़ी के बच्चों को शिक्षा सामग्री के साथ-साथ दैनिक उपयोग मे आने वाली सामग्री प्रदान किया गया जिससे शिक्षित व मजबूत प्रदेश व देश का सपना साकार हो सके उपरोक्त उद्गार सोना सिंह अध्यक्षा संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने ग्राम अड्सरा में आयोजित जनकल्याणकारी सामाजिक कार्यक्रम में कहा गया उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक शाला के 38 छात्र-छात्राओं व आंगनबाड़ी के 22 नौनिहालों को संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र के द्वारा स्कूल स्कूली बैग छाता पेंसिल बॉक्स के साथ अन्य स्टेषनरी एवं पौष्टिक आहार के तहत सभी छात्र डात्राओं को 1 – 1 किलोग्राम ड्राईफ्रूट दिया गया। आयोजन में सोना सिंह अध्यक्षा संपदा महिला मंडल के नेतृत्व में तरुणा मदान साबिहा अहमद मृणालनी बेहरा सरोज सिंह अलका हर्ष विभासिंह सरिता वर्मा सरोजिनी दुबे भारती कंठ अनुराधा अग्रवाल संगीता राय इंदु राय मंजू मिश्रा व आदि उपस्थित रहें।