बदायूँ: किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर किया जाए निस्तारण।
बदायूँः ग्राम पस्तौल के किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पर्याप्त न मिलने पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अभियंता को फोन से वार्ता कर निर्देश दिए कि तत्काल किसानों की समस्या हल करें।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट आए ग्राम प्रस्ताव के किसानों ने डीएम को अपनी समस्या बताई की फसल सिंचाई के लिए समय से पर्याप्त पावर सप्लाई नहीं मिल पा रही है। उन्होंने किसानों की समस्या को देखते हुए तत्काल विद्युत अभियंता को निर्देश दिए कि उप जिलाधिकारी के साथ गांव में मौके पर जाकर बिजली व्यवस्था को ठीक कराएं। किसानों को सिंचाई के लिए समय से बिजली विद्युत आपूर्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की कोई भी समस्या हो उसका निस्तारण प्राथमिकता के तौर पर जल्द से जल्द किया जाएगा।