बदायूँ: गुरुगोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए उपलब्ध कराएं नाम।
बदायूँ : जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने अवगत कराया कि 2019-20 के लिए गुरुगोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु शासन द्वारा प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद में निवासरत व्यक्तियों में से ऐसा कोई व्यक्ति जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वात्कृष्ट कार्य किया हो तथा हेतु पूर्णतः समर्पित रहे हों, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरुगोविन्द सिंह जी के जन्म दिवस 05 जनवरी पर गुरुगोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किए जाने व एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए इच्छुक व्यक्ति भारत का मूल निवासी हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतः निवास कर रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, गुरुगोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो का नाम चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं।