बदायूँ: थाना समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी में सुनी जनशिकायतें।
बदायूँ : जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने थाना समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली सदर एवं थाना सिविल लाइन में जन शिकायतें सुनी। डीएम एवं एसएसपी ने फरियादियो की समस्याओं का समाधान निष्पक्ष जांचोपरांत किया जाए। उन्होंने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को सदर कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन में आयोजित थाना समाधान दिवस के मौके पर डीएम एवं एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्रत्येक दशा में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालो की कार्यशैली को गम्भीरता से लिया जाएगा। भूमि विवाद सम्बंधी प्रार्थना पत्रों पर लेखपाल व कानूनगो पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उन्होने कहा कि भूमि विवाद मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग संयुक्त रूप से मौके पर जाकर हकीकत पता लगाएं। फरियादी को न्याय दिलाकर उसकी समस्या का समाधान कराए। निस्तारित मामलों के अभिलेखों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि फरियादी बड़ी हिम्मत करके थाने में अपनी शिकायत लेकर आता है। उसको बैठने के लिए उचित स्थान तथा पीने के लिए पानी दिया जाए। उसके बाद ही उसकी समस्या को आराम से सुनकर उसको न्याय दिलाया जाए। थाना समाधान दिवस में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्वक एवं समयवद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।