बदायूँ: शस्त्र पूजन समारोह की बनी कार्ययोजना/वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी स्व लोकेश प्रताप सिंह को समर्पित रहेगा कार्यक्रम।

बदायूँ: क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में आयोजित होने वाले परम्परागत कार्यक्रम शस्त्र पूजन समारोह की कार्ययोजना तैयार करने के उद्देश्य से एक आवश्यक बैठक महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के शिवपुरम बदायूं स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ ट्रष्टी धनपाल सिंह बाबाजी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समारोह की योजना को अंतिम रूप देकर विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभु राम जन जन के आराध्य हैं। उनके विजय पर्व को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। शस्त्र पूजन समारोह में सर्वप्रथम यज्ञ किया जायेगा, तदन्तर शस्त्रो का पूजन होगा। शस्त्र पूजन के बाद अतिथि व विशिष्ट जनों का स्वागत व सम्मान किया जायेगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं काव्यपाठ भी होगा।
क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजय दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन 03-10-2019 को जिला पंचायत सभागार बदायूं में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त एवं पूर्व जिला जज सुरेन्द्र विक्रम सिंह उपस्थित रहेंगे।इस वर्ष का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी स्व लोकेश प्रताप सिंह को समर्पित रहेगा।स्व लोकेश प्रताप सिंह के परिजनों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।
बैठक में प्रमुख रूप से डॉ सुशील कुमार सिंह, डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, विपिन कुमार सिंह, सुशील सिंह,गोपाली सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, धर्मवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, दिनेश सिंह,सूरजपाल सिंह सोलंकी, मनोज कुमार सिंह,धीरज पाल सिंह राणा,शेरवहादुर सिंह, विपिन सिंह राठोड़, महेंद्र सिंह, अवनीश कुमार सिंह,रिद्धि प्रताप सिंह,नरेश सिंह तोमर, अरविंद परमार, राजेश कुमार सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *