बदायूँ: वृहद गो संरक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया।
बदायूँ: विकासखण्ड सालारपुर अन्तर्गत गांव रफियाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास के मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी तथा नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के राज्यमंत्री/बदायूँ विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, सांसद डाॅ0 संघमित्रा मौर्य सिंह ने वृहद गो संरक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया। उन्होंने सभी ग्रामीणों से कहा कि गायों की सेवा करें एवं इनके लिए भूसा अवश्य दान करें। इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया।