इस्लामनगर: न्यायालय में विचाराधीन होने के बाद भी दबंग कब्जा रहे जमीन। (रंजीत कुमार की रिपोर्ट)
बदायूं: इस्लामनगर में दबंग कानून की धज्जियां रहे हैं। शिकायत के बाद भी थाना पुलिस मामले में आंखे मूँदे हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर न्याय की गुहार लगाई है।
बताते चलें इस्लामनगर में गाटा संख्या 1487 बाली भूमि विवादित है। इसका मामला एसडीएम बिल्सी के न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित फरमान पुत्र उस्मान निबासी तेलीबड़ा इस्लामनगर का आरोप है कि उक्त भूमि विवादित है जिसको लेकर विगत दो सितंबर को कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया कि उक्त विवादित भूमि पर किसी तरह का निर्माण, छेड़छाड़ और खरीद फरोख्त तब तक नही की जा सकती जब तक कि उक्त मामले का निराकरण न हो जाए। बाबजूद प्रवीन पुत्र बासुदेव उक्त भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। जबकि मामले की जानकारी कोर्ट का आदेश सहित पुलिस को दी जा चुकी है फिर भी पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है जिसके चकते आरोपी खुलेआम निर्माण कर रहे हैं। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कारबाही की मांग की है।