बदायूँ: संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में 16 सितम्बर
बदायूँः जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी 16 सितम्बर, 2019 मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुनेंगे। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तहसील बिसौली में तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन तहसील दातागंज में जन शिकायतों को सुनेंगे। तहसील सहसवान एवं बिल्सी में सम्बंधित उप जिलाधिकारी शिकायते सुनेगें।