बदायूँ: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ 80 लोकसभा सीटों पर कमल संदेश बाइक रैली निकली गईं ।

बदायूँ: बदायूँ जिले की सभी सीटों से कमल रैली निकाली गई–

इसी के तहत 23 लोकसभा क्षेत्र बदायूं में भी कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन किया गया।
इस कमल संदेश बाइक रैली में पांच विधानसभा बदायूं बिल्सी बिसौली सहसवान और गुन्नौर के कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधित्व किया।
इस कमल संदेश बाइक रैली ने आज बदायूं जनपद में 10 हज़ार मोटरसाइकिल शामिल करके और 20 हजार कार्यकर्ता एक साथ शामिल होकर रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। इससे पूर्व में आज तक किसी भी राजनीतिक दल की इतनी बड़ी संख्या में बाइक रैली नहीं निकाली। बाइक रैली प्रारंभ होने से पूर्व वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रघुराज प्रताप सिंह अध्यक्ष/ राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि आज से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर एक साथ लोकसभा चुनाव का आगाज किया है और लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाया है कार्यकर्ताओं का हुजूम देख कर यह प्रतीत हो रहा है कि यह सभी कार्यकर्ता बदायूं लोकसभा सीट सपा बसपा को ध्वस्त करके कमल का फूल खिलाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं सभी कार्यकर्ता मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए एकत्रित हुए हैं इसके साथ उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यकाल व उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले जो भी संकल्प पत्र में घोषणा की थी उस दिशा में मोदी सरकार आज उस संकल्प को पूरा करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन गांव गांव तक पहुंचा है।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं मोदी सरकार योगी सरकार की नियत बिल्कुल स्पष्ट है बिना किसी भेदभाव बिना किसी जातिवाद बिना किसी भ्रष्टाचार के सबका साथ सबका विकास के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव गांव जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में बहुत ही गुंडाराज भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था प्रदेश की जनता ने उस भ्रष्टाचार गुंडाराज को उखाड़ फेंकने का काम किया है आज प्रदेश में रहने वाली जनता बिना किसी भय के अपना जीवन व्यतीत कर रही है आज सभी गुंडे या तो सलाखों के पीछे हैं या प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं सभा को नगर पालिका परिषद बदायूं की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा 2019 के चुनाव में हम सभी कार्यकर्ता मिलकर बदायूं लोकसभा पर कमल का फूल खिलाने का काम करेंगे और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर उनको हाथों को मजबूत करेंगे।
इस कमल संदेश बाइक रैली में दिल्ली से चलकर बदायूं में हार्ले डेविडसन स्ट्रीट बाइक 1700 सीसी बाइक का युवाओं में उत्साह दिखा और सैकड़ों युवाओं की बाइक के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ लगी रही यह बाइक रैली में आकर्षण का केंद्र रही।
सभा का संचालन जिला महामंत्री बाइक रैली संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया। कमल संदेश बाइक रैली में बिसौली विधायक कुशाग्र सागर बिल्सी विधायक आरके शर्मा गुन्नौर विधायक अजीत कुमार राजू पूर्व लोकसभा प्रत्याशी वागीश पाठक पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल लोकसभा प्रभारी महाराज सिंह बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय अशोक भारती उमेश राठौर अजीत वैश्य शारदेन्दु पाठक मुनीश अग्रवाल आशीष शाक्य सत्यवीर सिंह सोबरन सिंह राजीव कुमार गुप्ता मुनीश राघव विवेक राठी रामवीर सिंह पंकज सिंह अवनीश सिसोदिया अबढर शर्मा दुर्गेश वार्ष्णेय सुधीर मल्होत्रा महेन्द्र यादव पंकज सिंह मोर सिंह लोधी अनुज माहेश्वरी सीमा राठौर अरुण धोबी आतिफ़ निज़ामी दीक्षा माहेश्वरी मनोज बिट्टन मनोज मोदी अंकित मौर्य प्रभाशंकर वर्मा सरिता रस्तोगी तीर्थेन्द्र पटेल प्रेमलता सिंह पंकज पूनम गुप्ता नीतेश वार्ष्णेय परशुराम लोधी धीरेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र वर्मा अनिल रस्तोगी नत्थू लाल शर्मा राकेश दीक्षित रामवीर शर्मा अम्बरीश वर्मा देवसिंह यादव ताराचंद कश्यप सर्वेश शाक्य गिरीश पाल सिंह राजेश सिंह झंडू भैया मोहित गुप्ता विनीत पाण्डेय मधूसदून गुप्ता जुगेन्द्र कश्यप पीयूष शाक्य प्रभात राजपूत अजय प्रताप सिंह अंशु सक्सेना अनेकपाल पटेल गुलशन प्रताप शंकर गुप्ता मोनिका गंगवार अंजलि सारस्वत रानी सिंह पुंडीर सीमा शर्मा अमिता उपाध्यक्ष राजवती वर्मा सहित सेक्टर सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष सहित बूथों से आए हजारों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.