बदायूँ: खेल से होती है सबसे अच्छी कसरत।
बदायूँ : तीन दिवसीय 65वीं जनपदीय माध्यमिक शिक्षा बालक बालिका क्रीड़ा रैली का शुभारंभ बदायूँ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धूमधाम से हुआ। प्रथम दिवस उद्घाटन से पूर्व प्रथम सत्र में 800 मी,600 मी रिले रेस का आयोजन हुआ।
600मी सब जूनियर बालिका वर्ग में भड़वार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी की कु मोनिषा प्रथम,पार्वती आर्य कन्या इण्टर कॉलेज बदायूँ की कु हिमांशी द्वितीय तथा केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूँ की शैलजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
600 मी सब जूनियर बालक वर्ग में एस के इण्टर कॉलेज बदायूँ के अनूप सिंह प्रथम,इसी कॉलेज के संदीप द्वितीय,तथा मुन्नालाल इण्टर कॉलेज वजीरगंज के रोहित चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
800 मी जुनियर बालक वर्ग में मुन्नालाल इण्टर कॉलेज के रामखिलाड़ी यादव प्रथम,इसी कॉलेज के राहुल यादव द्वितीय,तथा त्रिवेनी सहाय इ का आसफपुर के रामजीत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
800 मी जूनियर बालिका वर्ग में अनीता(भदवार गर्ल्स कॉलेज उझानी)प्रथम,पूजा यादव,पार्वती कन्या कॉलेज बदायूँ द्वितीय, व पार्वती कॉलेज की ही भारती तृतीय स्थान पर रही।
800 मी सीनियर बालक वर्ग में एनएई कॉलेज बिल्सी के योगेश कुमार प्रथम,आरती यादव कॉलेज बिल्सी के रजनेश यादव द्वितीय तथा मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
इसके उपरांत उद्घाटन समारोह सत्र का आयोजन हुआ,समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक व नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी निशा अनन्त व एसएसपी अशोक कुमार रहे। इनके अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत,जिला क्रीड़ा अधिकारी संतोष शर्मा,उ0प्र0 भारत स्काउट गाइड के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह भी विशेष अतिथि रहे। रैली के आयोजक मुन्नालाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल कुमार वार्ष्णेय ने बैज लगाकर व प्रधानाचार्य पुष्पदेव भारद्वाज व जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत ने माला,पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना ने सभी का मन मोह लिया। इसके उपरांत बदायूँ के द्रोणाचार्य कहे जाने वाले सुभाष मिनोचा के निर्देशन में सभी टीमो द्वारा मार्चपास्ट किया गया।मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता द्वारा कबूतर व गुब्बारे उड़ा कर खेल रैली का विधिवत शुभारम्भ किया गया। समारोह का सफल संचालन संदीप भारती द्वारा किया गया।
खेल रैली के औपचारिक शुभारंभ के तुरंत बाद हुई तेज़ बारिश के चलते खेल रैली को अगले दिवस के लिए स्थगित कर दिया गया।इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुरेश सक्सेना,राम कुमार शर्मा,सुनील मिश्रा, मो0 खिज़र अहमद,अवधेश पाठक,वाइ के सिंह,प्रधानाचार्य आर एल शर्मा, अमलेश गुप्ता, मधु शर्मा,अल्पना कुमार,राजकपूर वर्मा,नवल किशोर उपाध्याय, डेज़ी फ़ज़ल,डॉ दबीरुल हसन,आलोक कुमार,राकेश शर्मा,अजय पाल सिंह वेद प्रकाश राठौर,खेल प्रशिक्षक रमेश सिंह,मो नक़ी,अजय पटेल, रोहित जेम्स,रेखा राठौर,आदि उपस्थित रहे। शराफ़त हुसैन,आशुतोष,रजनीश कुमार,श्यामलाल शाक्य,आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।