बदायूँ: नारी का सम्मान करना सभी का कर्तव्य : डीएम
बदायूँ : जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने नारी सशक्तिकरण की बैठक आयोजित करते हुए निर्देश दिए कि 20 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है, 20 दिसम्बर को अभियान के अन्तिम दिन बदायूँ क्लब बदायूँ में इसका कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जिसमें 13 अधिकारियों की समिति बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष डीएम होंगे तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महा प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा उप निदेशक कृषि सदस्यगण रहेंगे। इसके अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर अभियान समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें सम्बंधित विभाग की महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टीम गांव-गांव जाकर महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएगी। टीम में महिला एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला आरक्षी तथा महिला शिक्षक भी शामिल होंगी। अभियान का शुभारंभ 20 नवम्बर को 12ः30 बजे से 3ः30 बजे तक मुख्यमंत्री टेलीविज़न एवं रेडियो के माध्यम से प्रदेश की सभी महिलाओं को सम्बोधित करेंगे। महिलाओं की टीम लाभार्थियों के घर-घर जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सशक्तिकरण के बारे में उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देंगी।