कोरिया: संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने एनसीपीएच चिरमिरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया।(जावेद सिद्दकी की रिपोर्ट)

चिरमिरी। रविवार को संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र ने एनसीपीएच चिरमिरी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में सोना सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल के साथ इस अवसर पर अहिल्या त्रिपाठी सबीहा अहमद मृणान्ली बेहरा के सेन गुटवन सरोज सिंह विभा सिंह अलका हर्ष सरोजनी दुबे अंजना ऋषि कुर्रे  दुर्गा नेताम  इंदू राय ईस्ता देवनाथ  उर्मिला लाल  वर्षा शिंदे  लीना  धरसे  शुभी राय व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सब ने अपने द्वारा लगाए गए पौधांे का बच्चों की तरह पालन पोषण करने का संकल्प लिया । उन्होंने एक स्वर में कहा कि आज हम जो पौधा लगा रहे हैं, वे कल पेड़ बनेंगे। बदलती परिस्थिति में यही हमारे जीवन का आधार होंगे। साथ ही स्कूल परिसर में हमारी निशानी मौजूद रहेगी। सभी ने पौध रोपण के पष्चात संकल्प लिया कि सभी समय समय पर लगाए गए अपने पौधो को वृक्ष बनने तक स्वयं निराई, गुड़ाई और पानी देने के लिए श्रम करेंगे। जिसका सभी ने शपथ पूर्वक संकल्प लिया।
वृक्ष धरा का भूषण, दूर करे प्रदूषण व एक वृक्ष दस पुत्र समान जैसे स्लोगनों से स्वतः ही स्पष्ट हो जाता है कि पेड़-पौधे हमारे लिए कितने उपयोगी हैं। विदित है कि बिना पेड़ों के जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती, क्योंकि मानव जीवन के लिए आवश्यक आक्सीजन की आपूर्ति इन्हीं पेड़ों से होती है।
पेड़ों पर आ रहे संकट को दूर करने तथा अधिक पेड़ लगाने के लिए आम से खास सभी एक-दूसरे को प्रेरित किया जाए। सामाजिक सरोकारों से जुड़े आम लोगांे का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे महा अभियान पेड़ लगाएं-वृक्ष बचाएं प्रत्येक वर्ष जुलाई में होता हैं। परंतु बगैर संरक्षण के पौधे अपना विकास नही कर पाते इसी लिए सभी संकल्पित होकर ज्यादा से ज्यादा पौध रोपण कर उन्हे शत् प्रतिषत् जीवन दान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *