बदायूँ: महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर 150 गांधी जी निकालेंगे प्रभात फेरी।
बदायूँ : महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर शहर में गांधी जी वेषभूषा में 150 बच्चे गांधी बनकर प्रातः 6.30 से गांधी ग्राउंड से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 7ः30 बजे गांधी ग्राउण्ड में स्थापित गांधी जी की प्रतीमा पर तथा 7ः45 बजे शास्त्री चौक पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रातः सात बजे से स्पोर्ट स्टेडियम में महिला एवं पुरूष ओपन तथा 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता भी होगी। 7ः00 बजे मलिन बस्तियों में विशेष सफाई के अलावा टीकाकरण भी किया जाएगा। 8ः00 बजे शैक्षिक संस्थाओं में गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। 8ः00 बजे समस्त सरकारी कार्यालयों, भवनों एवं शैक्षिक संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला कारागार, पुरूष एवं महिला चिकित्सालय में समाजिक संस्थाओं द्वारा फल वितरण किए जाएंगे। जन्मशती गांधी नेत्र चिकित्सालय में स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। क्षेत्रीय गांधी आश्रम भवन में चरखे से कताई तथा अस्पृथ्यता निवारण पर गोष्ठी आयोजित होगी। सांय तीन बजे से सात बजे तक स्थानीय नगर पालिका परिषद के सामुदायिक केन्द्र में बच्चों के भाषण, रामधुन तथा जन सभा होगी।