बदायूँ: बाइक रैली में मृतक के परिवार को 2.5 लाख की मदद

बदायूँः  भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश बाइक रैली में 17 नवंबर को सड़क दुर्घटना में ग्राम बैरमई बुजुर्ग के नत्थू लाल शाक्य की मृत्यु हो जाने पर पार्टी की ओर से दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता के रूप में दिए।
सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार मे श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश शाक्य, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं उप जिला अधिकारी लाल बहादुर सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर पर पहुंचकर पत्नी को दो लाख रुपए की पार्टी की ओर से तथा 50 हजार रुपए बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में दिए। मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक नत्थू लाल शाक्य की पत्नी को पाँच लाख का किसान दुर्घटना बीमा तथा अन्य शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसी गांव के नत्थू लाल शाक्य के साथ में घायल हुए राम सिंह शाक्य को देखकर मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नत्थू शाक्य के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.