बदायूँ: उझानी में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की भव्य तैयारियों में जुटे श्रद्धालु।

बदायूँ/उझानी: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में होने जा रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यज्ञशाला पंडाल, मंच, सर्वतो भद्र और चारों दिशाओं में वेदियां बनाई जा चुकी हैं।
आर्येंद्र यादव ने बताया कि यज्ञशाला को रंगरोगन कर आकर्षक बनाया गया है। मुख्य द्वारों और यज्ञशाला के चारों ओर जौ उगाए गए हैं। परिक्रमा मार्ग भी बनाया गया है।
सुखपाल शर्मा ने कहा कि यज्ञस्थल को पौधों से सजाया गया है। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात यह पौधे मुख्य यजमानों और प्रदेश भर से आए आत्मीय परिजनों को सम्मान में भेंट दिए जाएंगे।
कलशयात्रा प्रभारी कल्पना मिश्रा और ममता शर्मा ने बताया कि गायत्री महायज्ञ से पूर्व 13 अक्टूबर को नगर के मुख्य मार्गों से निकलने वाली अभूतपूर्व कलशयात्रा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
धीरेंद्र सोलंकी ने बताया कि यज्ञ स्थल को भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। दो बड़े मुख्य द्वार भी बनाए गए हैं।
जिला समंवयक नरेंद्रपाल शर्मा, मनोज मिश्रा, आगरा से आए नरेंद्र सिंह ने यज्ञशाला का निरीक्षण किया।
इस मौके पर रामवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, रामनिवास शर्मा, महेश, ब्रजकिशोर, अनेक सिंह यादव, अशोक, सुभाष यादव, सत्यपाल, बोधेंद्र, रामकन्या, कान्ति, धर्मवती, पूजा, ममता, सुमन, अंजलि, निशा आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *