बदायूँ: वर्ष 2021 की जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर को नवीनतम बनाने के लिए राज्यो के समन्वयको और जनसंख्या संचालन निदेशको का अखिल भारतीय सम्मेलन।

दिल्ली: वर्ष 2021 की जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर(एनपीआर) को नवीनतम बनाने के लिए राज्यो के समन्वयको और जनगणना संचालन निदेशको का अखिल भारतीय सम्मेलन महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त डॉ. विवेक जोशी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में संपन्न हुआ। सम्मेलन में राज्य सरकारो के वरिष्ठ अधिकारियो और डीसीओ अधिकारियो ने भाग लिया।

इस सम्मेलन का उद्देश्य अधिकारियो को 2021 की जनगणना की तैयारियो को समझाना,इस संबंध में किसी भी शंका का निवारण करना और सुधार के लिए आपस में संवाद का अवसर प्रदान करना था। जनगणना के विभिन्न पहलुओ  पर जानकारी के आदान-प्रदान के लिए राज्यो के समन्वयको और जनसंख्या संचालन के निदेशको को प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

सम्मेलन की शुरूआत डॉ.जोशी के उद्घाटन संबोधन से हुई और इसके बाद वर्ष 2021 की जनगणना के लिए विभिन्न राज्यो की भूमिका,केंद्र सरकार द्वारा राज्यो को दिए जाने वाले सहयोग और राज्यो से मिलने वाले सहयोग पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियो को जनगणना के लिए संचालन व्यवस्था और जनगणना के संबंध में जागरूकता बढाने के लिए सूचना के प्रसार पर विस्तृत जानकारी दी गई।

आगामी जनगणना में डिजिटल प्रक्रिया पर जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न एप(एचएलओ,एनपीआर और पीई),जनगणना प्रबंधन और निगरानी पोर्टल पर प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। जनगणना के विभिन्न पहलुओ के साथ-साथ राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्ट्रर(एनपीआर) को नवीनतम बनाने पर भी विचार- विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण 14 अक्टूबर,2019 से शुरू होगा और वरिष्ठ अधिकारियो को इस संबंध में जानकारी दी गई। सम्मेलन में प्रशिक्षण के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रगणक स्तर तक होने के कारण राज्य सरकार के अधिकारियो को सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इससे जनगणना संचालन में अंतर को दूर करने में सहायता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *