बदायूँ: जननायक पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर मुनेश पाल सिंह के नेतृत्व में जननायक पार्टी छोड़ कर पदाधिकारियों संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह की प्रेरणा से ग्रहण की
बदायूँ: आज पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के निवास पर जननायक पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर मुनेश पाल सिंह के नेतृत्व में जननायक पार्टी छोड़ कर पदाधिकारियों संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह की प्रेरणा से ग्रहण की इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि आज हम बहुत खुशी है कि आप लोग कांग्रेस परिवार में आए हमे उम्मीद है कि आप सब कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि आप लोगो का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है आप लोग ये न समझे कि हम सत्ता में नही है हमने संघर्ष करना सीखा है और हर हाल में हम अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए लड़ाई लड़ते आये है और लड़ते रहेंगे आप लोगो से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी इस अवसर पर जननायक पार्टी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और ठाकुर मुनेश पल सिंह एवम ठाकुर पुनीत कुमार ने कहा कि हमे कांग्रेस पार्टी की नीतियां, कांग्रेस पार्टी की एकजुटता और पार्टी में जातिवाद, एवम भेदभाव को नही देखा जाता जिसपर पूर्व राज्यमंत्री एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव ओमकार सिंह की प्रेरणा से आज हम कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है जितेंद्र कुमार, शाहिद खान, सचिन कुमार, अमन यादव, विवेक यादव ने जननायक पार्टी से छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुन्ना लाल सागर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य आतिफ खान, अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन वफ़ाती मियाँ ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस अवसर पर संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफ़ी अहमद ने किया इस अवसर पर छात्र कांग्रेस नेता अरबाज रज़ी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बब्बू चौधरी, युवा कंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन यादव, अकबर अहमद डंपी, रीजनल कॉर्डिनेटर गौरव सिंह राठौर आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे