बदायूँ: बदायूँ क्लब के दीवाली उत्सव में नरेश चन्द्र बने लकपति, अमित और रुपम की जोड़ी बनी नम्बर वन जोड़ी, सदस्यों के नृत्य कलाकारों के साथ किया धमाल। 

बदायूँ:  बदायूँ क्लब, बदायूँ द्वारा बीती रात देर तक चले क्लब प्रांगण में आयोजित दीवाली उत्सव में सदस्यों ने खूब आनंद उठाया। दिल्ली से आये कलाकार विक्की सुनेजा एवं कलाकारों के साथ क्लब सदस्यों व महिलाओं ने डान्डिया डान्स और फूली की होली खेली, दीवाली पर आयोजित कार्यक्रम होलीमय हो गया। आयोजन में फिल्म सोनम गुप्ता बेबफा है के निर्देषक सौरभ त्यागी एवं फिल्म के कलाकार बजरंगी भाईजान फेम सुप्रसिद्ध चरित्र अभिनेता अतुल श्रीवास्तव अंत तक उपस्थित रहे। दोनों का क्लब की ओर से सम्मान किया गया। रंगीन आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। क्लब सदस्यों के लिए आयोजित कौन बनेगा लकपति लकी ड्रा में नरेश चन्द्र शंखधार विजेता बन लकपति चुने गये, द्वितीय पुरस्कार भुवनेष माहेष्वरी व तृतीय पुरस्कार अखिलेश सिंह को प्राप्त हुआ। वहीं शादीशुदा सदस्यों के लिए आयोजित जोड़ी नं. वन में डॉ. अमित एवं रुपम अमित की जोड़ी नं. वन जोड़ी चुनी गई, नितिन अग्रवाल व रुचि की जोड़ी द्वितीय रही। जोडियों ने जहां स्टेज पर कैटवाक भी किया वहीं प्रश्नों का जबाब दिया। निर्णायक उसहैत के पूर्व चेयरमैन गौरव गुप्ता ने निर्णय दिया। समयबद्धता का पुरस्कार परविन्दर सिंह दुआ को मिला। इससे पूर्व विक्की सुनेजा व कलाकारों ने मंच पर गणेश वन्दना, देश रंगीला, मटका डान्स, महारास, डान्डिया व अन्त में होली के साथ मंत्रमुग्ध करने वाले प्रस्तुतियां दी, डान्डिया पर महिला सदस्य भी अपने आप रोक नहीं सकीं और सबसे डान्स में भाग लिया, फूलों की होली ने आयोजन को भव्य बना दिया। बच्चों, बुजुगों, महिलाओं के लिए कई मनोरंजक सरप्राइज गेम्स भी रखे गये। इससे पूर्व जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुुभारम्भ किया। उनकी द्वारा जन उत्थान शिक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित स्व. सेठ श्री सुभाश षर्मा स्मृति वृद्धाश्रम के बुजुर्ग सदस्यों का शाॉल उड़ाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा, भारतीय संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए क्लब का यह प्रयास निष्चित रुप से प्रशंसनीय है, जहां नयी पीढ़ी अपने संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों को समझती है और समाज में सौहार्द एवं एकता का वातावरण उत्पन्न होता है, उन्होंने सभी दीवाली की बधाई देते हुए प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने का आहवाहन किया। इस अवसर पर वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने सभी को दीवाली की बधाई देते हुये कहा, त्यौहार समृद्धि, प्रेम एवं सौहार्द के प्रतीक होते हैं हमें इन्हें समाज के साथ मिलकर मनाना चाहिए ताकि वातावरण में भी प्यार और समरसता उत्पन्न हो। अंत में सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी. बी. पुश्कर, मुख्य कोषाधिकारी हरिष्चन्द्र यादव, उपाध्यक्ष डॉ. एस. के. गुप्ता, सर्राफा व्यवसायी सूर्यप्रकाष वैष्य, रामप्रकाश आहूजा, ज्योति मेंहदीरत्ता, के. एल. गुप्ता, संजीव गुप्ता, के. के. गर्ग, शारदेन्दु पाठक, विषाल रस्तोगी, अक्षज रस्तोगी, दीपक सक्सेना, अनूप रस्तोगी, षरद रस्तोगी, विवेक खुराना, डॉ. संजीव सक्सेना, सुधांषु षर्मा, रविन्द्र मोहन सक्सेना, परविन्दर सिंह दुआ, सुमित मिश्रा, प्रषान्त कोहली, एनुलहुदा नकवी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *