बदायूँ: 22 नवंबर को सुनी जाएंगी महिलाओं की समस्याएं
बदायूँः जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या रामसखी कठेरिया महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदन कर्ताओं की सुगमता की दृष्टि से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थाना अध्यक्षों एवं संबंधित थाने के क्षेत्राधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जनसुनवाई 22 नवंबर को प्रातः10 बजे निरीक्षण भवन बदायूं में करेंगी। पीड़ित महिलाएं समय से शिकायती पत्र लेकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकती हैं।