बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया बाल दिवस

बदायूँ/बिल्सी: आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने नेहरू जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल खेलकर बाल दिवस को यादगार बनाया। मनोरंजक गेम्स खेलकर बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों से चाचा नेहरू के आदर्शों को अपनाने की बात कही।
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने चाचा नेहरू के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू का जन्मच 14 नवंबर को हुआ था। उन्हेंर बच्चों से बहुत प्यार था। यही वजह है कि बच्चेर आज भी उन्हें् चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं। नेहरू कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य है इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।
प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों के प्रति जवाहर लाल नेहरू के प्यार और लगाव को देखते हुए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस की प्रासंगिकता तभी है, जब बच्चों को पढाई के साथ साथ नैतिक मूल्य के संस्कार भी दिया जाएं। विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ नैतिक शिक्षा भी दी जाती है।
प्रशासक वी.पी. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निर्माण विद्यालय में ही होता है। इसके लिए अभिभावकों को भी सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मिलजुल कर रहने के लिए व अच्छे काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का सामना करने की शिक्षा भी दी जा रही है।
इस अवसर पर सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *