कोरिया: गरीबों की सेवा करना ही समाज का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य – चंद्रकांत पटेल (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)
चिरमिरी – रविवार को अप्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल ने चिरमिरी के बड़ाबाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में सैकड़ों गरीब व असहायों के बीच समाजसेवा का कार्य करते हुए कंबल वितरण किया।
गौरतलब है, की पिछले 35 वर्षों से लगातार पटेल के द्वारा क्षेत्र में कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, जो कि रविवार को सुबह 600 से अधिक ज़रूरतमंदो को भीषण ठंड से राहत पहुँचाने कंबल वितरण किया गया। अवसर चंद्रकांत पटेल ने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में इन कंबलों से गरीबों को राहत मिलेगी। गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। मैं अपनी आमदनी का बीस फीसदी से अधिक समाजसेवा के कार्य में खर्च लगातार करता हूँ। सक्षम व्यक्ति को गरीबों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। चूँकि मेरी जन्मभूमि चिरमिरी की है, इससे शांति व सेवा करने की प्रेषणा उदपन्न होती है। अगली कड़ी में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी संजय गिरी ने कहा कि जिस प्रकार फूलों की सुदंरता खुशबू से होती है, उसी प्रकार मनुष्य की सुदंरता उसके किये गए सेवा से है। जो कि प्रतिवर्ष सात समुंदर पार अमेरिका में रहते हुए भी अपनी जन्मभूमि से लगाव रखने वाले चन्द्रकांत भीषण ठंड से ग़रीब व अशहय परिवार को सेवा भावना से कंबल वितरण करते है। साथ ही मनुष्य के मन मे सेवा की भावना भी जागरूक करते है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक एनआरआई चंद्रकांत पटेल, संजय सिंह, प्रणव चक्रवर्ती, संजय गिरी, शरद जैन, कृष्णा कश्यप, महेश अग्रवाल, अरविन्द्र अग्रवाल, महेश रावल, निशांत रावल, बनवारी केशरवानी व अन्य की सहभागिता रही।