मुरादाबाद: महिला से अवैध संबंध के चलते बदमाशों ने महिला के पति की शराब पिलाकर हत्या कर दी।

मुरादाबाद: पुलिस ने हत्या करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। बदमाशों ने जूते के फीते से गला घोट कर मृतक का चेहरा ईटों से कुचल दिया था। बताया गया कि बदमाश मृतक के अच्छे दोस्त हैं।
जनपद के कुंदरकी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम तेवर पट्टी उर्फ काजीपुरा में रहने वाले हर ज्ञान सिंह की बीती 14 नवंबर को हत्या कर दी गई थी, जिसका पुलिस ने आज खुलासा कर दिया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी यातायात सतीश चंद ने बताया कि हरज्ञान सिंह ई रिक्शा चलाता था। हरज्ञान की पत्नी और कुछ महिलाएं अक्सर पशुओं को लिए चारा लेने खेत पर जाती थी। इस दौरान हरज्ञान और सुफियान नाम के युवक की जान पहचान हो गई थी। इस बात को लेकर हरज्ञान का  उसकी पत्नी के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था। इस बात का पता जब सुफियान को लगा तो उसने बीती 14 नवंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर हर ज्ञान की गला घोटकर हत्या कर दी थी। एसपी ट्रैफिक ने बताया की सूफियाना उसके साथियों ने हर ज्ञान की हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *