बदायूँ: 13 दिसम्बर को आएंगे माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति
बदायूँ: प्रदेश के माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति 13 दिसम्बर को बदायूँ पहुंचकर पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में माटीकला से जुड़े कामगारों को आवंटित पट्टो की वस्तुस्थिति, उनकी संस्था और उन पर हुए अवैध कब्जों से सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। ढेड़ बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ही उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे और अपरान्ह दो बजे बदायूँ से प्रस्थान करेंगे।