कोरिया: नगर निगम चिरिमिरी में पार्षद का कार्यभार शपथ ग्रहण समारोह। (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)

कोरिया:-  
चिरमिरी नगर निगम में महापौर अध्यक्ष और पार्षदो का कार्यभार शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरण दास महंत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव, व उमेश पटेल,मंत्री जय सिंह अग्रवाल सभी अपने सही समय से चिरिमिरी में पहुंचे उनके पहुंचने पर चिरिमिरी की जनता ने पटाखा, जयकारा से स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने की, वहीं छत्तीसगढ शासन में उच्च शिक्षा  मंत्री उमेश पटेल, पंचायत और स्वास्थ्य  मंत्री टी. एस. सिंहदेव और,राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित जिले के तीनों विधायक मौजूद रहे वही  डाॅ. महंत ने समारोह को संबोधित सम्बोधन में नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोयलांचल के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रूपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को जनता के विश्वास पर खरे उतरने की बात कही। समारोह को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। नवनिर्वाचित पार्षदों से कहा कि मुख्यमंत्री के जन कल्याणकारी कार्यों से प्रेरित होकर आम जनता ने अपना विश्वास मत के रूप में हमें दिया है। उनका विष्वास नहीं टूटना चाहिए। समारोह में नवनिर्वाचित महापौर कंचन जायसवाल ने अपने उद्बोधन में चिरमिरी जल आवर्धन योजना के विस्तार के लिए मांग भी की है।कार्यक्रम के दौरान मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल,भरतपुर विधायक गुलाब कमरों,बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, मनेन्द्रगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह,मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, चिरिमिरी ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष,पार्षद बबिता सिंह, कश्यप,विधायक प्रतिनिधि शिवांश जैन(राजू)जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह, मुक्तेश्वर कुशवाहा, व चिरिमिरी के सभी पार्षद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *