कोरिया: चिरिमिरी एस ई सी एल के तानसेन भवन में वृद्ध जनों को पच्चतर(75)ऊनी कम्बलों का वितरण किया गया। (वेदप्रकाश तिवारी की रिपोर्ट)

कोरिया:-सम्पदा महिला मंडल के द्वारा हमेशा सराहनीय कार्य किया जाता है।तानसेन भवन में आयोजन के समय सम्पदा महिला मंडल की अध्यक्ष सोना सिंह ने बताया कि हम सभी महिला मण्डल अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण जागरूक रहने का प्रयत्न करते हैं हम लोगो का प्रयास रहता है बीते दिन चिरिमिरी एस ई सी एल के तानसेन भवन में वृद्ध जनों को पच्चतर(75)ऊनी कम्बलों का वितरण किया गया।सामाजिक कर्तव्यों के प्रति समर्पण हमारा सदैव प्रयास रहता है जिससे जरूरतमंदों की सही समय पर मदद के साथ आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके इसी उद्देश्य को लेकर ही संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र द्वारा ग्रामीण परिवेश में रहने वाले वृद्धजनों व जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड व शीतलहर से राहत दिलाने के उद्देश्य गर्म ऊनी कम्बल का वितरण किया गया है । उपरोक्त संपदा महिला मंडल अध्यक्ष सोना सिंह ने चिरमिरी क्षेत्र तानसेन भवन जीएम कंपलेक्स में आयोजित कंबल वितरण का कार्यक्रम किया है।

इस आयोजन से ग्रामीण परिवेश के 75 वृद्ध जनों को लाभ प्राप्त हुआ आयोजन को सफल बनाने में सोना सिंह अध्यक्ष संपदा महिला मंडल चिरमिरी क्षेत्र के नेतृत्व में मृणालनी बेहेरा, सरोज सिंह, विभा सिंह, भूमिका सक्सेना, वर्षा गोयन्का, ललिता सिंह, कीर्ति गुप्ता, व अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *