बिल्सी: मनोकामना स्कूल में मनाई गई नेता जी की जंयती
बदायूँ/बिल्सी। नगर के गल्ला मंडी रोड स्थित आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल में आज गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव श्रीवास्तव ने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सभी बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन के विषय में विस्तार से बताया। इस मौके पर श्याम नरेश यादव, हर्षित सक्सैना, पवन कुमार, वंदना, बबली ,मौसमी, सनी कुमार, रुचिता रानी आदि मौजूद रहे।