बदायूँ: छात्रवृत्ति के पत्र पाकर विद्यार्थियों के खिल उठे चेहरे
बदायूँः जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति के कुल-10788 तथा सामान्य वर्ग- 7176 पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से कुछ-19659 छात्र/छात्राओं को तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कुल 4480 छात्र/छात्राओं को ‘छात्रवृत्ति वितरण स्वीकृति पत्र‘ वितरित किये गय,े जिसमें जनपद मुख्यालय पर 430 छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपयी सभागार में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक भारती के साथ मुख्य अतिथि ने नगर विकास राज्यमंत्री की अध्यक्षता में 4480 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण स्वीकृति पत्र‘ वितरित किए गए। 602 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रवृत्ति धनराशि छात्र/छात्राओं को उनके भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए उनके शैक्षिक रुप से उन्नयन हेतु प्रदान की जाती है। सरकार की मंशा है कि इस धनराशि का उपयोग छात्र/छात्रायें अपने अध्ययन के प्रयोजनार्थ ही व्यय करें,अन्य किसी प्रयोजन में नहीं। मंत्री ने यह भी कहा कि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं सोशल सेक्टर के अधिकारियों द्वारा सत्त रुप से इस श्रम साध्य कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया ,इसी का परिणाम है कि छात्रवृत्ति छात्र/छात्राओं के खातों में ससमय अन्तरित हो पायी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रवृत्ति पाने से विद्यार्थियों को पढ़ाई करना आसान हो जाता है। पढ़ाई के लिए जो भी आवश्यक वस्तुएं खरीदने होती है उसे आसानी से गरीब छात्र खरीद सकते हैं। छात्रवृत्ति पाने से विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए जो भी कमियां है उन्हें आसानी से पूर्ण कर लें। समस्त छात्र-छात्राएं मेहनत से पढ़ाई कर जिला और देश को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राममूरत, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संतोष कुमार, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति,राजकीय डिग्री कालेज के नोड़ल अधिकारी संजीव राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।