बरेली: भाजपा विहिप और श्री राम जन्म भूमि न्यास को खुला समर्थन देती है। केशव प्रसाद मौर्या (बॉबी वर्मा की रिपोर्ट)
बरेली: बरेली पहुचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सरकार को राम मंदिर नही बनाना है। चुनाव से राम मंदिर का कोई लेना देना नही। राम मंदिर विश्व हिंदू परिषद और श्री राम जन्म भूमि न्यास को मंदिर बनाना है। भाजपा विहिप और श्री राम जन्म भूमि न्यास को खुला समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जरूर बनेगा, बाबर के नाम पर एक ईंट नही रखने दी जाएगी। वहां रामलला का जन्मस्थान है वहां भगवान राम विराजमान है। वहां मंदिर को भव्य रूप देने का काम विहिप और श्री राम जन्म भूमि न्यास का है। भारतीय जनता पार्टी अपना खुला समर्थन देती है।
केशव प्रसाद मौर्य आज बरेली पहुचे थे। उन्होंने बरेली वासियो को करोड़ो रूपये की योजनाओं का तोहफा दिया है। उन्होंने 500 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
केशव ने कहा कि जितना काम पिछले 15 सालों में बुआ भतीजे की सरकार में नही हुआ उससे ज्यादा काम हम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम मेधावी छात्रों के घर तक सड़क बनाएंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि 2019 में फिर से हमे 2014 से भी बड़ी विजय हमे मिलेगी, सारे विरोधियो के एक साथ होने के बावजूद 60 प्रतिशत वोट मिलेगा।