बदायूँ: सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिल्सी में 04 फरवरी मंगलवार को

बदायूँः जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी 04 फरवरी मंगलवार को तहसील बिल्सी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई करेंगे। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जनपद की समस्त तहसीलों में जन सुनवाई हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होता है। इसी क्रम में तहसील सहसवान में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, तहसील बिसौली में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया जन शिकायतों को सुनेंगी। तहसील सदर एवं दातागंज में सम्बंधित उप जिलाधिकारी शिकायतें सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *