बदायूँ: डीएम ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा
बदायूँः राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे एकेडमी ब्लॉक का निर्माण मार्च तक पूर्ण करा लिया जाए। मजदूरों की संख्या बढ़ाकर समय से गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराया जाए। मजदूरों की संख्या और बढ़ाई जाएं।
गुरुवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक भवन, बॉयज हॉस्टल का चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता फकीर चंद्र ने अवगत कराया कि 66 मजदूर कार्य कर रहे हैं।
डीएम ने निर्माण गति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समय से पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने लेक्चर थिएटर में पढ़ रहे विद्यार्थियों से रूबरू हुए और व्यवस्थाओं तथा तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से इलाज, खाना एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा ऑपरेशन थिएटर में भी जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए कहीं पर और किसी भी शौचालयों में गंदगी नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण गुणवत्ता पूर्वक कराया जाए कहीं पर भी लापरवा मिली तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।