बदायूँ: डीएम, एसएसपी ने सिनेमा का फीता काटकर किया उद्घाटन/भ्रमण कर अधिकारियों को जनपद को सुंदर बनाने के दिए निर्देश, शान्ति व्यवस्था का भी लिया जायजा।

बदायूँ:  अब उझानी में भी थ्रीडी सिनेमा खुल गया है। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने 3डी एडीएस सिनेप्लेक्स का फीता काटकर उदघाटन किया। दोनांे वरिष्ठ अधिकारियों ने सिनेमा में फिल्म तान्हाजी द अनसंग वाॅरियर को भी देखा। दोनों अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब जनपद के दर्शकों को मनोरंजन के लिए पहला थ्रीडी सिनेमा मिल गया है, जहां किफायती दामों के साथ दर्शकों को शानदार सिनेमा का अनुभव मिलेगा। अब दर्शकों को फिल्मांे के लिए जनपद के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह सिनेमा आज से दर्शकों के लिए खुल गया है। इस सिनेमा में सिंगल स्क्रीन पर अलग-अलग शो में एक या दो फिल्में दिखाई जाएंगी। इसमें सिल्वर की 162, गोल्ड की 56 और प्लेटिनम की 68 कुल 286 दर्शकों के बैठने की सुविधा है। सिल्वर का टिकट 150 रुपए, गोल्ड का टिकट 200 रुपए और प्लेटिनम का टिकट 300 रुपए रखा गया है। इस सिनेमा में इसमें फूड कोर्ट, फुल्ली ऐसी हाॅल, 7.1 क्यूएससी डिजीटल साउंड की व्यवस्था है। अब फैमली के साथ वीकेंड का भरपूर मनोरंजन लिया जा सकेगा।
इसके पश्चात दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने वाईपास तिराहा, वरीवाला एवं घंटाघर चैराहे का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिए कि लाल क्रास लगे भवनों, दुकानों को तोड़ा जाए। जनपद में अतिक्रमण फैलाने का किसी को अधिकार नहीं है। उन्होंने उझानी में पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तिराहों एवं चैराहों का सौंदर्यकरण एवं चैड़ीकरण कराया जाए, डिवाइडर बनाकर यातायात को और भी सुगम बनाया जाए।
बदायूँ नगर के जवाहरपुरी में स्थित रोजा इख़्लास खाँ पहुंचकर यहां सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है बदायूँ में पर्यटन के लिए बहुत से स्थान हैं। उसी में एक यह रोजा इख़्लास खाँ भी है। इसको पर्यटन स्थल बनाया जाए, जिससे बदायूँ आने वाले पर्यटकों को इसके बारे में भी जानकारी हो। यहां विशेष साफ-सफाई रखी जाए। हाल ही में यहां फिल्म अभिनेता एवं गायक जस्सी गिल और सुरभि ज्योति ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए शूटिंग भी की है। मुबंई से आकर कलाकार बदायूँ की लोकेशन को फिल्मों के लिए चुन रहे हैं, यह अच्छी बात है। इसलिए ऐसे स्थलों की भव्यता को बरकरार रखना प्रत्येक जनपदवासी का भी कर्तव्य है। इससे पूर्व जुमे की नमाज के दौरान शान्ति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दोनों अधिकारियों ने शहर का भ्रमण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *