बदायूं : इस्लामनगर ब्लॉक परिसर में बिसौली विधायक मा० कुशाग्र सागर ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व सहायक उपकरणों का किया वितरण (रनजीत कुमार की रिपोर्ट)
इस्लामनगर विकास खंड परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बिसौली विधानसभा के विधायक मा० कुशाग्र सागर ने 100 से अधिक चयनित दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई साइकिल व सहायक उपकरणों का वितरण किया।सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कुशाग्र सागर ने राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि आगे भी दिव्यांग जनो की मदद होती रहेगी। भाजपा प्रान्तीय परिषद सदस्य दुर्गेश वार्ष्णेय ने भाजपा सरकार की नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जिले भर में शिविर लगाकर एक हजार लोगों को कान से सुनने वाली मशीने भी उपलब्ध कराई जाएगी। खंड विकास अधिकारी अवध प्रताप सिंह ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम मे मौजूद नही थे | इस मौके पर एडीओ पंचायत व अलग अलग क्षेत्र के सचिव ओर ब्लॉक के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे | भाजपा के करनपुर के मण्डल अध्यक्ष निगमेश मिश्रा ,अजेंद्र ,पप्पू मौर्य ,भाजपा युवा टीम के नेता हरनेक सागर ,आदेश सागर ,राजनेश चौधरी ,अमित सिंह ,जान मोहम्मद समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।