बरेली: सहारा गायों को मिला सीएम योगी का सहारा,यूपी के इस शहर में पहला कान्हा उपवन बनकर तैयार, पहले दिन पहुंचीं 300 गाय ( आकाश अग्रवाल की रिपोर्ट)
बरेली: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही आवारा गौवंश को छत देने के साथ ही चारा एक जगह पर देने का ऐलान किया था। इसके लिए कान्हा उपवन बनाए जाने की घोषणा की गई थी। सीएम योगी का सपना आज पूरा हो गया है।
बरेली। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही आवारा गौवंश को छत देने के साथ ही चारा एक जगह पर देने का ऐलान किया था। इसके लिए कान्हा उपवन बनाए जाने की घोषणा की गई थी। सीएम योगी का सपना आज पूरा हो गया है। यूपी में पहला कान्हा उपवन बरेली में बनकर तैयार हो गया है। यहाँ गाय और आवारा पशुओं को रखा जाएगा। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने आज इसका लोकार्पण कर ये सौगात दी है। लोकार्पण से पहले कान्हा उपवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। पहली बार कान्हा उपवन को जिसने भी देखा वो उसकी सजावट और बनावट देखकर तारीफ किये बगैर नही रहा।
1000 पशुओ को रखने की व्यवस्था
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने बरेली में विधि विधान से कान्हा उपवन का लोकार्पण किया। उपवन की दीवारों पर सुंदर पेटिंग बनाई गई है। कान्हा उपवन की सजावट और बनावट देख कर सुरेश खन्ना ने मेयर उमेश गौतम, नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव और कार्यदाई संस्था की तारीफ भी की। लोकार्पण से पहले उपवन में तीन सौ आवारा गाय भी पहुंचा दी गई थीं। कान्हा उपवन में 1000 पशुओ को रखने की व्यवस्था की गई है। उपवन में तीन बड़े शेड बने हैं। जिसमें गाय के चारें आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा की प्रदेश भर में इसी तरह के उपवन बनाये जायेगे। पूरे यूपी में वह यहां के उपवन की मिसाल देंगे। अब गांव-गांव आश्रय गृह बनवाए जाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत को एक लाख रुपये से 60 लाख रुपये तक दिए जाएंगे। इस तरह की व्यवस्था होने के बाद सड़को पर आवरा पशु दिखाई नहीं देंगे।