बदायूँ: श्री ब्रह्मदेव धाम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा।
बदायूँ/उझानी: प्रेममिल कंपाउड स्थित सुप्रसिद्ध श्री ब्रह्मदेव धाम मंदिर का 7वां वार्षिकोत्सव पर यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने पूजन कर आरती की।
पंडित दिनेश चंद्र पाठक ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है। सेवक जयवीर सिंह, अनिल कुमार गोयल मुख्य यजमान के रूप में रहे।
सुप्रसिद्ध श्री ब्रह्मदेव धाम मंदिर परिसर में प्रातः यज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने यज्ञभगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां लोककल्याणार्थ समर्पित कीं। दर्जनों गांवों से आए साधु संतों, गणमान्य नागरिकों ने विशाल भंडारे का आनंद लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण और कन्याओं को दान दक्षिणा दी गई। इस मौके पर अरूण कुमार सिंह, शकुंतला, सुनीता, अल्पना, अनीता, सरोज, सीमा, हरवीर सिंह, राय सिंह, रमेश चंद्र पांडेय, उमेश चंद्र उपाध्याय, सुरेश चंद्र गोयल, सचिन अग्रवाल, प्रकाश बाबू, संजीव सक्सेना, अनिल कुमार, ज्ञानेंद्र पाल आदि का सहयोग रहा।