बदायूँ: वाईपास पर बने पुल का किया निरीक्षण।

बदायूँ: आयुक्त ने उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा जनपद बदायूं में बरेली-मथुरा मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास पर सोत नदी के बीच 16.0737 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन फोरलेन सेतु का निरीक्षण किया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मटेरियल एवं कार्य की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। निरंतर कार्य कराकर निर्धारित समय में इसका निर्माण पूर्ण कराया जाए। पुल का निर्माण होने से जनपद का विकास भी बढ़ेगा। यातायात दुर्घटनाओं से भी राहत मिलेगी। पुल के निर्माण हो जाने से शहर में भीड़ भाड़ भी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *