एटा: अवागढ़ थाना क्षेत्र में भाई की हत्या के प्रयास की घटना में फरार चल रहा आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध रायफल कारतूस बरामद।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 53/20 धारा 307 भादंवि में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
             घटना:- दिनांक 21.02.2020 को थाना अवागढ़ पर वादी श्री विजयकांत पुत्र हाकिम सिंह निवासी रोहिना मिर्जापुर थाना अवागढ़ द्वारा इस आशय की सूचना दी गयी कि आज सुबह उसके भाई रमाकांत ने बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अवैध रायफल से मेरे ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिससे कि मैं बाल-बाल बचा हूँ तथा वो मौके से फरार हो गया इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मुअसं:- 53/20 धारा 307 भादंवि पंजीकृत किया गया।
                 गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अवागढ़ को निर्देशित किया गया। दिनांक 22.02.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे अभियुक्त रमाकांत पुत्र हाकिम सिंह निवासी रोहिना मिर्जापुर थाना अवागढ़ को घटना में प्रयुक्त एक अवैध रायफल 315 बोर,एक खोखा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ उसी के घर से समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रामकांत के विरुद्ध थाना अवागढ़ पर मुअसं-55/20 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *