बदायूँ: 266 जोड़ो की धूमधाम से सम्पन्न कराई/बैण्ड बाजा बारात/किसी ने लगाए फेरे तो किसी ने कहा ‘‘कुबूल है…’’
बदायूँः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समस्त विकासखण्डों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धर्मों के 266 वर-वधु विवाह के बंधन सूत्र में बंधे।
रविवार को जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिश्ठ पुलिस अधीक्षक अषोक कुमार त्रिपाठी एवं मुख्य विकास अधिकारी निषा अनंत ने भागरथी घाट कछला पहुॅचकर नवदम्पत्तियों को आर्शीदवाद दिया। डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सबका साथ सबका विकास करने का एक ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे इतिहासिक कार्यक्रम करने से आपस में भाईचारा बढ़ता है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों का सहयोग कर रही है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। जैसा सरकार का सपना है विकास गरीब लोगों तक पहुंचे ऐसे कार्यक्रमों से विकास की एक नई धारा देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जिन वर-वधुओं की शादी हो रही है, वह बड़े भाग्यशाली हैं, यह एक अद्भुत नजारा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ साबित नहीं होंगी। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे जिससे समाज में आपसी मतभेद दूर होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा आज नव विवाहित वधुयें अपने नव जीवन में प्रवेष कर रहीं हैं। मेरा षुभकामनायें हैं कि आप जीवन पर्यन्त खुषहाल रहें तथा अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में प्रत्येक जोड़े को 35,000 रुपए वधू के बैक खाते में और 10,000 रुपए का सामान (बिछिया, पायल, बर्तन और शादी के कपड़े आदि वस्तुएं दी गई। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में इस्लाम धर्म के 06 एवं हिन्दू धर्म के 260 कुल 266 जोड़ों ने शादी रचाई।
इन विकासखण्डों में वैवाहिक स्थिति निम्नवत् है
क्रमांक विकास खण्ड हिंदू जोड़े मुस्लिम जोड़े कुल योग
1– दातागंज 23 01 24
2– सालारपुर 23 01 24
3– बिसौला,आससफपुर 34 01 35
4– बजीरगंज 23 02 25
5– इस्लामनगर,दहगवां 29 00 29
6– अम्बियापुर 15 00 15
7– समरेर 15 00 15
8– उसावां,म्याँऊ 30 00 30
9– कछला 68 01 69
——————————
योग 260 06 266